राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने अशोक चक्र श्रृंखला के अंतर्गत अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से अलंकृत प्रदेश के 83 नागरिकों को 98.93 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की स्वीकृति दी है। प्रमुख सचिव एसवीएस रंगाराव की ओर से मंगलवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2026-27 और पूर्व के लंबित वर्षों की एकमुश्त अथवा वार्षिक देय राशि के रूप में दी जाएगी।