जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर टाटा से छपरा के बीच छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एक फेरा छठ से पहले व दूसरा छठ के बाद लाएगी। इससे पर्व से पहले बिहार जाने और बीतने पर वापसी की राह आसान होगी।
इस ट्रेन में स्लीपर व सेकंड एसी के कोच जोड़े जाएंगे। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। धनबाद से छपरा तक स्लीपर में 400 रुपये तथा सेकंड एसी का किराया 1470 रुपये चुकाना होगा।