National
पंजाब के होशियारपुर में पत्नी की हत्या कर गन्ने के खेत में छिपाया शव, गुमशुदगी का रचा ड्रामा; पति गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, मुकेरियां (होशियारपुर)। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में छिपाकर उसकी गुमशुदगी का नाटक रच दिया। आरोपित की बातों पर संदेह होन
लेखक Parveen Kumari54K पढ़े गए
-1794335922694.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, मुकेरियां (होशियारपुर)। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में छिपाकर उसकी गुमशुदगी का नाटक रच दिया। आरोपित की बातों पर संदेह होने पर मृतका के भाई ने पुलिस को शिकायत दी।
इसके बाद थाना मुकेरियां की पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया। पुलिस को दिए बयान में सोहेल अली निवासी चपाखोर, थाना आबादपुर, जिला कटिहार (बिहार) ने बताया कि उसकी बहन रुबीना खातून की शादी कुछ समय पहले जगदऊल इस्लाम निवासी मलिकपुर, थाना चांचल, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों मजदूरी के लिए पंजाब आ गए और होशियारपुर जिले के मुकेरियां में कूड़ा-कचरा उठाने का काम करने लगे।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


