संवाद सहयोगी, मसूरी। डासना जिला जेल कट के पास मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी डासना में भर्ती कराया।
घायलों की पहचान मसूरी निवासी आदिल, सोहेल और कैफ के रूप में हुई है। तीनों कार में सवार होकर डासना की ओर जा रहे थे।