National
बाराबंकी में जुए के पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, गांव में सनसनी
संवाद सूत्र, बाराबंकी। माती थाने के तिलकपुरवा गांव में जुए के रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गांव के ही प्रमोद यादव ने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दिलीप रावत
लेखक Nirankar Jaiswal95K पढ़े गए

संवाद सूत्र, बाराबंकी। माती थाने के तिलकपुरवा गांव में जुए के रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गांव के ही प्रमोद यादव ने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दिलीप रावत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई।
बताया जाता है कि दीपावली की शाम दिलीप रावत और हरिपाल के पुत्र प्रमोद यादव के बीच जुए में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में मंगलवार देर शाम दिलीप गांव के बाहर जा रहा था। तभी आरोपितों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवारजन उसे सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ आफताब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल पहुंचने पर घायल को मृत घोषित किया गया था। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)