संवाद सूत्र, मानपुर। छठ महापर्व के दौरान फल्गु नदी के पूर्वी तट स्थित भास्कर घाट पर रास्ते को लेकर हुए विवाद में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।
इस घटना में मुफस्सिल थाने में पदस्थापित दारोगा रामबाबू सहनी समेत दो सिपाही घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद घाट पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घाट के संपर्क पथ को लेकर हुआ विवाद