जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मिर्जापुर–झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन और ट्रैक सबसाइड से जुड़े निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे मिट्टी धंसने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया। वहीं, अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन जारी है। रेलवे की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।