National
केरलम: मालाबार एक्सप्रेस में महिला का यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर पीटा
पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। केरलम में मालाबार एक्सप्रेस के अंदर 25 वर्षीय महिला का एक व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया। महिला ने जब उसे पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसने उसकी पिटाई कर दी। महिला ने दावा किया कि अगर लोग बीचबच
लेखक Digital Desk85K पढ़े गए

पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। केरलम में मालाबार एक्सप्रेस के अंदर 25 वर्षीय महिला का एक व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया। महिला ने जब उसे पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसने उसकी पिटाई कर दी। महिला ने दावा किया कि अगर लोग बीचबचाव नहीं करते तो आरोपित उसकी हत्या कर देता।
तिरुअनंतपुरम के एक बड़े अस्पताल में काम करने वाली महिला ने पत्रकारों से कहा कि अगर ट्रेन चल रही होती और यह घटना उसके अंदर हुई होती, तो वह मुझे ट्रेन से नीचे धकेल देता।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


