विनित कुमार, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्काईपर्स सोसायटी में मंगलवार देर रात शराब के नशे में पहुंचे कुछ बाहरी लोगों ने जमकर हंगामा किया।
आरोप है कि सोसायटी के गार्डों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गार्ड से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद सोसायटी के अन्य सुरक्षा गार्ड भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सोसायटी के निवासी भी विरोध जताते हुए नीचे उतर आए।