जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मंगलवार की सरेशाम शहर कोतवाली के सामने कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस मामले में आरोपित शुभम चौबे का नाम सामने आया है। इस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।
शहर के मुफ्तीपुरा निवासी मोहम्मद दाउद की जूते-चप्पल की दुकान है। मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे उनका बेटा मोहम्मद कैशिन दुकान से घर जाने के लिए बाइक से निकला। कोतवाली के सामने कार सवार ने पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें से दो कौशिन को लगी है।