National
दिल्ली पर्यटन में नए युग की शुरुआत: यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू, सैलानियों को मिलेगा अनोखा अनुभव
सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। यमुना नदी पर मंगलवार से क्रूज सेवा शुरू हो गई। सोनिया विहार से जगतपुर तक करीब छह किलोमीटर के हिस्से में संचालित होने वाली इस सेवा का केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सो
लेखक Saurabh Pandey193K पढ़े गए
-1794342819658.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। यमुना नदी पर मंगलवार से क्रूज सेवा शुरू हो गई। सोनिया विहार से जगतपुर तक करीब छह किलोमीटर के हिस्से में संचालित होने वाली इस सेवा का केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार में लोकर्पण किया।
इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा और सांसद मनोज तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री, सीएम ने क्रूज में सवार होकर सोनिया विहार से जगतपुर के पास तक यमुना में सफर किया।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


