National
दीपावली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का कहर, अस्पतालों में श्वास रोगियों की भीड़ बढ़ी
अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। दीपावली के बाद दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के प्रभाव ने अब अस्पतालों में श्वास और नेत्र संबंधी मरीजों की संख्या को बढ़ा दिया है। राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में श्वास संबंधी समस्याओं की शिक
लेखक Anoop Kumar Singh32K पढ़े गए
-1794345815272.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। दीपावली के बाद दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के प्रभाव ने अब अस्पतालों में श्वास और नेत्र संबंधी मरीजों की संख्या को बढ़ा दिया है। राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में श्वास संबंधी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।
पूर्वी, पश्चिमी, बाहरी और दक्षिणी दिल्ली के अस्पतालों में भी प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। सांस लेने में परेशानी, खांसी, अस्थमा, आंखों में जलन और एलर्जी की शिकायतें बढ़ रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर इसका अधिक असर दिखाई दे रहा है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


