निहाल सिंह, नई दिल्ली। 16 हजार करोड़ का कर्जा झेल रहे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अब अपना राजस्व बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद लेगा। इसकी शुरुआत विज्ञापन विभाग से होगी। जहां पर सभी आउटडोर विज्ञापन स्थलों की डिजिटल मैपिंग होगी।
इसके तहत होर्डिंग, यूनिपोल, कियोस्क और स्ट्रीट फर्नीचर समेत विज्ञापन से जुड़ी सभी परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इससे अवैध विज्ञापनों की पहचान करने के साथ उन स्थानों का भी पता लगाया जा सकेगा, जहां विज्ञापन के जरिये अधिक कमाई की संभावना है।