राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली। इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आइएफएसओ) यूनिट ने ''बास इंपरसोनेशन'' (कंपनी के मालिक का फर्जी प्रोफाइल बनाकर) के जरिए 50 लाख की साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में महाराष्ट्र से दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
अदालत के आदेश के बाद पीड़ित कंपनी को ठगी गई पूरी 50 लाख की राशि वापस दिला दी गई। डीसीपी गौरव त्यागी के मुताबिक 21 अक्टूबर को शिकायतकर्ता एक कंपनी के फाइनेंस मैनेजर राजीव कुमार ने आइएफएसओ में शिकायत दर्ज कराकर बताया कि 16 अक्टूबर को ठग ने वाट्सएप पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की फोटो और नाम का इस्तेमाल करके फर्जी अकाउंट बना उन्हें फोन किया।