राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के मद्देनजर राज्य के सभी प्रमुख मंदिरों की सीसीटीवी के जरिए 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि नवरात्र व दशहरा पर्व पर शोभा यात्रा मार्गों व पूजा पंडालों के पास मांस-मदिरा की दुकानों पर प्रतिबंध रखा जाए। साथ ही वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को फील्ड में रहकर जनता से सीधा संवाद करने को भी कहा है।