National
मोहाली में फ्लैट का कब्जा नहीं देना बिल्डर पर पड़ा भारी, बकाया राशि अब ब्याज समेत लौटानी होगी
जागरण संवाददाता, मोहाली। फ्लैट की पूरी कीमत लेने के बावजूद खरीदार को कब्जा नहीं देना एक बिल्डर को महंगा पड़ गया। जिला उपभोक्ता फोरम ने खरड़ स्थित एवीआर बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके तीन निदेशकों को शिकायतकर्ता के बका
लेखक Akhil Vohra131K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मोहाली। फ्लैट की पूरी कीमत लेने के बावजूद खरीदार को कब्जा नहीं देना एक बिल्डर को महंगा पड़ गया। जिला उपभोक्ता फोरम ने खरड़ स्थित एवीआर बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके तीन निदेशकों को शिकायतकर्ता के बकाया 17 लाख रुपये लौटाने के आदेश दिए हैं।
इसके अलावा मानसिक परेशानी और उत्पीड़न के लिए एक लाख रुपये मुआवजा भी देना होगा। बकाया राशि पर 23 दिसंबर 2023 से नौ प्रतिशत सालाना ब्याज देना होगा। 30 दिन के भीतर भुगतान नहीं करने पर ब्याज दर 12 प्रतिशत सालाना हो जाएगी।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


