जागरा संवाददाता, संभल। कांग्रेस के पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है, क्योंकि उसके विधायक और सांसद जनता के लिए काम नहीं करते। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही खींचतान की बात को खारिज करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी और सीटों का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।