National
यमुनानगर में दीपावली पूजा के दौरान बंद मकान से जेवर और नकदी चोरी
संवाद सहयोगी, रादौर (यमुनानगर)। बुबका रोड स्थित अमर कालोनी से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के जेवर सहित हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया, उस समय मकान मालिक परिवार सहित दीपाव
लेखक Sanjeev Kumar153K पढ़े गए
-1794313442453.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, रादौर (यमुनानगर)। बुबका रोड स्थित अमर कालोनी से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के जेवर सहित हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया, उस समय मकान मालिक परिवार सहित दीपावली की पूजा करने के लिए कुरुक्षेत्र गया हुआ था।
रादौर पुलिस को दी शिकायत में गुरजंट ने बताया कि वह बुबका रोड स्थित अमर कालोनी में रहता है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ दीपावली पूजा के लिए कुरुक्षेत्र गया था। दोपहर करीब तीन बजे जब वह वापस लौटा तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


