National
गढ़वा में रेलवे लाइन से पत्थरों की अवैध निकासी कर टाउनशिप के निर्माण कार्य में लगाने का आरोप
संवाद सूत्र, वनाथपुर (गढ़वा)। भवनाथपुर प्रखंड के कैलान गांव में रेलवे लाइन के किनारे से कथित रूप से पत्थरों की अवैध निकासी कर निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले को लेकर भवनाथपुर प्रखंड
लेखक Pradeep Choubey67K पढ़े गए

संवाद सूत्र, वनाथपुर (गढ़वा)। भवनाथपुर प्रखंड के कैलान गांव में रेलवे लाइन के किनारे से कथित रूप से पत्थरों की अवैध निकासी कर निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले को लेकर भवनाथपुर प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने गढ़वा उपायुक्त को आवेदन देकर जिला स्तरीय उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
उपायुक्त को दिए आवेदन में प्रखंड प्रमुख ने बताया है कि स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार कैलान गांव में रेलवे लाइन के किनारे से पत्थरों की निकासी कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अन्यत्र ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पानी टंकी स्थल पर करीब 70 ट्रैक्टर-ट्रॉली पत्थर गिराए जाने की जानकारी दी है।

-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)