जागरण संवाददाता, जम्मू। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कटड़ा-साबरमती एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर में भी कुछ राहत मिलेगी।