National
ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन समय को लेकर मतभेद, भाई दूज से बदलता है टाइम
संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भाईदूज से शीतकालीन सेवा की शुरूआत होगी। ऐसे में ठाकुरजी के पट सुबह एक घंटे देर से खुलेंगे। इसी तरह शाम को एक घंटे मंदिर के पट जल्द खुलेंगे और रात को एक घंटे पहले पट बंद
लेखक Vipin Parashar133K पढ़े गए
-1794314048052.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भाईदूज से शीतकालीन सेवा की शुरूआत होगी। ऐसे में ठाकुरजी के पट सुबह एक घंटे देर से खुलेंगे। इसी तरह शाम को एक घंटे मंदिर के पट जल्द खुलेंगे और रात को एक घंटे पहले पट बंद हो जाएंगे। दर्शन समय बदलने के साथ ही ठाकुरजी को विश्राम का समय भी अधिक मिलेगा तो ठाकुरजी के भोगराग में भी बदलाव होगा।
भोग में शीतल पदार्थों की मात्रा में कमी करके गरिष्ठ व्यंजनों की मात्रा बढ़ाई जाएगी। पोशाक भी मोटे कपड़े की धारण करवाई जाएगी, ताकि शीत का प्रभाव ठाकुरजी पर न पड़े। ठाकुरजी के दर्शन समय को लेकर एकबार फिर मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति और सेवायतों के बीच मतभेद उजागर हुए हैं।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


