National
मोहाली में तलवार से हमला कर लूटा आईफोन, लिफ्ट के बहाने युवक को सुनसान जगह ले जाकर की वारदात
जागरण संवाददाता, मोहाली। किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने के बहाने दिया गया भरोसा एक 21 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे युवक को कार सवार दो युवकों ने लिफ्ट देने बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर तलव
लेखक Vishal Mittal107K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मोहाली। किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने के बहाने दिया गया भरोसा एक 21 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे युवक को कार सवार दो युवकों ने लिफ्ट देने बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर तलवार से हमला कर आईफोन-14 प्रो छीन लिया और गूगल-पे का पासवर्ड भी पूछ लिया।
21 वर्षीय सहजप्रीत सिंह सेक्टर-71 में एक पीजी में रहता है और मोहाली में डाटा एनालिस्ट की पढ़ाई कर रहा है। शाम करीब पांच बजे वह सोहाना गुरुद्वारा साहिब जाने के लिए पैदल निकला था। इसी दौरान रास्ते में कार सवार दो युवक उसके पास आए।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


