जागरण संवाददाता, लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के डॉक्टरों ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। संस्थान के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने पहली बार पैर के अंगूठे को हाथ में प्रत्यारोपित कर उसका सफल पुनर्निर्माण किया है, जिसे ‘ग्रेट टो टू थंब ट्रांसफर’ भी कहा जाता है। अब मरीज का नया अंगूठा पूरी तरह काम कर रहा है। युवक की नई जिंदगी के साथ हाथ की कार्यक्षमता भी वापस आ गई है।