जागरण संवाददाता, भिवानी। क्रेडिट कार्ड से 1,19,994 रुपये की ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार युवक ने चार हजार रुपये में आरोपितों को अपना बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाया था। जिसमें धोखाधड़ी की राशि डाली गई।
राजस्थान के चूरू जिला के तारा नगर वासी अमित जो हाल में सुनारों का मोहल्ला, बवानी खेड़ा भिवानी में रहते है ने पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसके क्रेडिट कार्ड से सात मई 2025 को बिना किसी ओटीपी एवं उनकी जानकारी के 1,19,994 रुपये की अवैध निकासी कर धोखाधड़ी की गई।