National
रेवाड़ी नगर परिषद क्लर्क हरकेश निलंबित, प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी का आरोप; एक कर्मचारी पर पहले ही गिर चुकी है गाज
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी में प्रॉपर्टी आईडी की प्रोसेसिंग और अप्रूवल में कथित अनियमितताओं के मामले में जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) प्रदीप अहलावत ने कार्रवाई कर नगर परिषद में कार्यरत क्लर्क हरकेश को तत्काल
लेखक pritam singh170K पढ़े गए
-1794314534888.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी में प्रॉपर्टी आईडी की प्रोसेसिंग और अप्रूवल में कथित अनियमितताओं के मामले में जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) प्रदीप अहलावत ने कार्रवाई कर नगर परिषद में कार्यरत क्लर्क हरकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इस मामले में एक अन्य कर्मचारी को पहले ही चार्जशीट किया जा चुका है। डीएमसी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संबंधित कर्मचारी को जांच लंबित रहने तक निलंबित किया गया है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


