National
ठंड में कमजोर और प्रीमैच्योर बच्चों की जान बचाती है मां की एक 'झप्पी', डॉक्टरों ने बताए 'कंगारू मदर केयर' के फायदे
संवाद सहयोगी, किशनगंज। सर्दी के मौसम में नवजात शिशुओं, खासकर समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले बच्चों की देखभाल बड़ी चुनौती बन जाती है। जन्म के शुरुआती दिनों में शिशु का शरीर अपना तापमान नियंत्रित करने में पूरी तरह सक्षम
लेखक Sanjay Mishra137K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, किशनगंज। सर्दी के मौसम में नवजात शिशुओं, खासकर समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले बच्चों की देखभाल बड़ी चुनौती बन जाती है। जन्म के शुरुआती दिनों में शिशु का शरीर अपना तापमान नियंत्रित करने में पूरी तरह सक्षम नहीं होता।
ऐसे में हाइपोथर्मिया यानी शरीर का तापमान सामान्य से नीचे गिरना जानलेवा साबित हो सकता है। इससे बचाव में मां की छाती की प्राकृतिक गर्माहट सुरक्षा कवच बनती है। चिकित्सा विज्ञान में इसे 'कंगारू मदर केयर' (केएमसी) कहा जाता है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


