जागरण संवाददाता, धनबाद। लोक आस्था के महान पर्व छठ को लेकर बाजार समिति ने अपनी साप्ताहिक बंदी रद्द कर दी है। अब छठ महापर्व पर बाजार समिति की तमाम दुकानें अन्य दिनों की भांति खुली रहेगी।
थोक व खुदरा कारोबारी के साथ आम लोग भी बाजार समिति से छठ पूजा की खरीदारी बिना किसी परेशानी के साथ कर सकेंगे। यह फैसला मंगलवार को बाजार समिति चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल महासचिव गौरव गर्ग ने संयुक्त रूप से लिया है।

उन्होंने बताया कि आमतौर पर साप्ताहिक नियम के अनुसार गुरुवार को धनबाद बाजार समिति की पूरी मंडी बंद रहती है लेकिन महापर्व की महत्ता और लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए चेंबर ने इस बार बड़ा फैसला लिया है।