सहयोगी, धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रोबिन ठाकुर को कर्नल रैंक मिला है। रोबिन उपमंडल धर्मपुर की बनाल पंचायत के डीडणू गांव के निवासी हैं। उन्हें भारतीय सेना की 90 मीडियम फील्ड रेजिमेंट का कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उनकी उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रोबिन के पिता नारायण सिंह वर्मा प्रदेश सरकार के पूर्व जिला न्यायवादी हैं और माता प्रोमिला ठाकुर सेवानिवृत्त नेत्र परीक्षण अधिकारी हैं।