संवाद सहयोगी, सिंभावली(हापुड़)। चीनी मिल से जुड़े किसान पहले ही करोड़ों रुपए का गन्ना भुगतान नहीं मिलने से परेशान थे, अब पेराई सत्र के संचालन में देरी ने किसानों की मुश्किलें ओर बढ़ा दी हैं।
भावली चीनी मिल का संचालन समय पर नहीं होने से किसानों के सामने अगली फसल की बोआई का संकट खड़ा हो गया है। गेहूं, मटर और सरसों की बोआई का समय निकलता जा रहा है, लेकिन खेतों में गन्ना खड़ा होने के कारण किसान दूसरी फसल की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।