National
मीरजापुर में श्री गोवर्धनजी का भव्य भोग श्रृंगार, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
जागरण संवाददाता, मीरजापुर । नगर के सत्ती रोड स्थित श्री बेटीजी के मंदिर में अन्नकूट का उत्सव सोमवार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गोवर्धन नाथजी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगा। भगवान गोवर्धन नाथजी का
लेखक Amit Kumar Tiwari165K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। नगर के सत्ती रोड स्थित श्री बेटीजी के मंदिर में अन्नकूट का उत्सव सोमवार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गोवर्धन नाथजी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगा। भगवान गोवर्धन नाथजी का सुगंधित फूलों से भव्य व मनोहारी श्रृंगार किया गया। श्री गोवर्धननाथ की छवि बहुत ही मनमोहक एवं अद्भुत थी।
वैष्णव जन भगवान के माधुर्य स्वरूप का दर्शन कर अभीभूत हुए। मंदिर परिसर में श्री कृष्ण शरणम मम: व कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा की स्वर लहरी वृंदावन की याद दिलाती रही। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट के प्रसाद काे भक्ति भाव से ग्रहण किया।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


