National
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार मिनी ट्रक में टक्कर, दो भाईयों सहित 3 की मौत
जागरण संवाददाता, इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम नगला सवी पूर्वी के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे मिनी ट्रक में जा घुसी। कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञा
लेखक Digital Desk99K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम नगला सवी पूर्वी के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे मिनी ट्रक में जा घुसी। कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ट्रामा सेंटर भेजा जहां पर तीन लोगों की मौत हो गई।
आगरा के ग्राम बोदला थाना शाहगंज निवासी मोहित चौहान के साथ विकास पुत्र दीनदयाल व मोहित के भाई गोविंद व हरिओम व दो बच्चे हिमांशु व रोहताश औरैया जा रहे थे। दोपहर बाद उनकी अर्टिगा कार पीछे से मिनी ट्रक में घुस गई। कार में सवार मोहित चौहान, गोविंद चौहान व विकास की मौत हो गई। कार को मोहित चौहान चला रहे थे। उन्हें नींद का झोंका आना बताया जा रहा है। गोविंद व मोहित भाई हैं।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


