संवाद सहयोगी, गुरुग्राम। सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड रोड पर घामड़ोज टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक आल्टो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित चालक वाहन लेकर भाग निकला।
पीड़ित ने पीछा किया तो सोहना के निकट ट्रक चालक ने एक बार फिर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटते-पलटते बची। पीड़ित ने भोंडसी थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।