डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांट लिए जा रहे हैं।
अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, UPEIDA Link Expressway के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व कमीशनजीवी महाभ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का ‘टेंडर’ है, दरअसल सारा खेल मेज के ‘अंडर’ है।'