National
तकनीकी खामी से साढ़े तीन साल बाद भी सीवर लाइन अधूरी, बेगमपुर–बरवाला रोड बंद; मकानों पर खतरा
संजय डबास, बाहरी दिल्ली। बेगमपुर गांव में बेगमपुर–बरवाला रोड पर सीवर लाइन डालने का कार्य पिछले साढ़े तीन साल से अधूरा है। लंबे समय में भी काम पूरा नहीं होने के कारण 100 मीटर सड़क पर आवागमन बंद है। नई सीवर लाइन का लेवल सह
लेखक Sanjay Kumar149K पढ़े गए

संजय डबास, बाहरी दिल्ली। बेगमपुर गांव में बेगमपुर–बरवाला रोड पर सीवर लाइन डालने का कार्य पिछले साढ़े तीन साल से अधूरा है। लंबे समय में भी काम पूरा नहीं होने के कारण 100 मीटर सड़क पर आवागमन बंद है। नई सीवर लाइन का लेवल सही नहीं होने के कारण दोबारा खुदाई कर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।
इस परियोजना में दो अलग-अलग ठेकेदारों का नाम सामने आ रहा है। काम में तालमेल और तकनीकी खामियों के चलते लोगों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


