National
बुलंदशहर में पुलिस पर हमला, दारोगा और हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी; पुलिस जीप पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
संवाद सहयोगी, गुलावठी (बुलंदशहर)। ईसेपुर गांव में नोटिस तामील कराने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी। दारोगा व हेड कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी। आरोपितों को छुड़ाने के लिए पुलिस जीप पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
लेखक Deepak Banshal84K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, गुलावठी (बुलंदशहर)। ईसेपुर गांव में नोटिस तामील कराने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी। दारोगा व हेड कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी। आरोपितों को छुड़ाने के लिए पुलिस जीप पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने छह नामजद व 10-12 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बराल पुलिस चौकी इंचार्ज दारोगा धर्मवीर सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखाया है कि वह सोमवार रात पुलिस टीम के साथ एक मुकदमे के संबंध में घटनास्थल का निरीक्षण करने तथा आरोपित के मकान पर नोटिस तामील करने गए थे। जैसे ही उन्होंंने आरोपित सूबे को तलब किया तो आरोपित घर के बाहर आया। जैसे ही वह आरोपित सूबे को नोटिस तामील करा रहे थे, इसी दौरान सूबे का पुत्र राहुल व आकाश पुत्र कृष्णपाल मौके पर आ गए, जिन्होंने दारोगा के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


