जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। दीपावली के त्‍योहार के बीच रखौना गांव स्थित रिंगरोड पर सोमवार को ट्रक के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार आटो जा भिड़ा।हादसे में आटो सवार चोलापुर के बेलवरिया निवासी इरफान व अब्बास घायल हो गए।घायलो को समीप के अस्पताल में पहुंचाया गया।
उधर, खालिसपुर गांव के पास ज्ञानपुर नहर पिचमार्ग पर मंगलवार की सुबह दो बाइको में आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे में गोराई (जंसा) निवासी बाइक सवार सतीश घायल हो गए।युवक को समीप के अस्पताल में पहुंचाया गया।बाइक सवार युवक कछवांरोड मंडी से सेब की पेटी लेकर घर जा रहा था।हादसे में दूसरा बाइक सवार बाल-बाल बच गया।