National
बलिया में बालिका से 32 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता,नगरा (बलिया) । थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप का मामला सामने आया है। आरोप है कि शंकरपुर डेहरी गांव का 32 वर्षीय युवक सोनू राजभर उर्फ बाघ पुत्र
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए

जागरण संवाददाता,नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप का मामला सामने आया है। आरोप है कि शंकरपुर डेहरी गांव का 32 वर्षीय युवक सोनू राजभर उर्फ बाघ पुत्र स्वर्गीय कन्हैया राजभर ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पास्को व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी है।
पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि रविवार की रात सोनू बालिका को घर के समीप झाड़ियों की तरफ लेकर गया व इसी दौरान आरोपित द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


