National
पटना में 50 रुपये में गंगा की सैर, 40 मिनट में दीघा से गांधी घाट पहुंचाएगी वाटर मेट्रो
जागरण संवाददाता, पटना। अब पटना में गंगा की लहरों पर सैर करना आम लोगों की जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। महज 50 रुपये खर्च कर आप आधुनिक और वातानुकूलित वाटर मेट्रो से दीघा घाट से गांधी घाट तक का सफर कर सकेंगे।
लेखक prabhat ranjan80K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। अब पटना में गंगा की लहरों पर सैर करना आम लोगों की जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। महज 50 रुपये खर्च कर आप आधुनिक और वातानुकूलित वाटर मेट्रो से दीघा घाट से गांधी घाट तक का सफर कर सकेंगे।
मंगलवार से शुरू हो रही इस सेवा के जरिए पटना के लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों को गंगा में घूमने का एक नया विकल्प मिल जाएगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी और पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी ने दीघा घाट से वाटर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


