National
हरिद्वार कार हादसा: 6 दोस्तों की एक साथ उठी अर्थी, 2 सगे भाइयों का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; गांव में मचा कोहराम
जागरण संवाददाता, हांसी। हरिद्वार जाते समय सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छह युवकों का मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
लेखक Digital Desk162K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हांसी। हरिद्वार जाते समय सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छह युवकों का मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
इनमें चार युवक राखीगढ़ी और दो युवक मोठ लुहारी गांव के रहने वाले थे। दोनों गांवों के श्मशान घाटों पर जब युवकों की अर्थियां पहुंचीं तो स्वजन और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
राखीगढ़ी के श्मशान घाट में चारों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में जान गंवाने वाले सगे भाइयों राहुल और अंकित को एक ही चिता पर अंतिम विदाई दी गई।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


