National
दीवाली की रात पटियाला में खूनी झड़प, बीच-बचाव करने गए व्यक्ति पर हमला; गंडासे से काटा हाथ
जागरण संवाददाता, पटियाला। दीवाली की रात पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज-दो स्थित लाल क्वार्टर इलाके में एक युवक को पड़ोसियों के झगड़े में कूदना भारी पड़ गया। पड़ोसियों के बीच हुए आपसी झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति प
लेखक Digital Desk65K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटियाला। दीवाली की रात पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज-दो स्थित लाल क्वार्टर इलाके में एक युवक को पड़ोसियों के झगड़े में कूदना भारी पड़ गया। पड़ोसियों के बीच हुए आपसी झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति पर हमलावरों ने बेरहमी से गंडासी से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में पीड़ित का बायां हाथ कलाई के पास से बुरी तरह कटकर अलग हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ता देख आसपास के लोग सहम गए, लेकिन एक स्थानीय व्यक्ति ने मानवता दिखाते हुए दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कराने की कोशिश की। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए लगभग दस से ग्यारह हमलावरों ने उस व्यक्ति पर लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


