National
दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद बना संग्राम! नरकटियागंज में आमने-सामने आए 2 गांव; भारी फोर्स तैनात
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण)। साठी थाना क्षेत्र के पड़ोसी गांव बसंतपुर और सिंहपुर के बीच दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद मंगलवार को गंभीर रूप ले लिया। दो दिनों तक कुछ युवकों के बीच हाथापाई व मारपीट की घटनाओ
लेखक Prabhat Mishra50K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण)। साठी थाना क्षेत्र के पड़ोसी गांव बसंतपुर और सिंहपुर के बीच दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद मंगलवार को गंभीर रूप ले लिया। दो दिनों तक कुछ युवकों के बीच हाथापाई व मारपीट की घटनाओं के बाद अब दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए हैं।
स्थिति तनावपूर्ण होने पर प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। फिलहाल दोनों गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गए हैं।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


