National
मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की काशी में शादी की खरीदारी जारी, बनारसी साड़ियों और लहंगे की विशेष खरीद
जागरण संवाददाता, वाराणसी । मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की शादी चार दिसंबर को लखनऊ स्थित होटल से होने जा रही है। इसके पूर्व आम घरों में जिस प्रकार शादी की खरीदारी होती है उसी प्रकार की खरीदारी की तस्वीर सामने आई है। इ
लेखक Digital Desk106K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की शादी चार दिसंबर को लखनऊ स्थित होटल से होने जा रही है। इसके पूर्व आम घरों में जिस प्रकार शादी की खरीदारी होती है उसी प्रकार की खरीदारी की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में बनारस में अपनी मां मुन्नी देवी के साथ साड़ी खरीदती सांसद प्रिया सरोज की मार्केटिंंग सामने आई है।
दूल्हन के रूप में देश की सबसे युवा सांसद के तौर पर प्रिया सरोज दीपावली के मौके पर काशी में बाजार करने अपनी मां के साथ निकलीं तो जा पहुंचीं बनारसी साड़ी की फेमस दुकान पर। असली बनारसी साड़ी के लिए चर्चित इस दुकान के मालिक परिवार के पुराने परिचित भी बताए गए हैं। मां बेटी ने दुकान पर बनारसी साड़ियों की काफी रेंज को खंगाला और कुछ विशेष की डिमांड भी की है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


