डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार संग राम मंदिर दर्शन करने की तैयारी में हैं, भाजपा उनके राम मंदिर न जाने को लेकर सवाल खड़ा कर रही है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भगवान श्रीराम पर ये नया पैंतरा नहीं, सच्चा पश्चाताप है! तो 12 नहीं, 6 दिसंबर को राम मंदिर जाइए।
जिन सैकड़ों रामभक्तों की हत्या कराई, उस महापाप पर माफ़ी मांगिये मत समझिये कि आपके पुराने पाप धुल जाएंगे, बल्कि इस रामभक्ति के स्वांग से बचा-खुचा अस्तित्व भी गंवाएंगे।