दिलीप कुमार, रांची। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का घोड़ा अब प्रशासनिक कार्रवाई का रोड़ा बन गया है। उनके अवैध कब्जे से रांची के सेक्टर थ्री स्थित सरकार आवास संख्या एफ-44 को भवन निर्माण विभाग ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में आंशिक रूप से खाली तो करवा लिया है, लेकिन घोड़ा के चलते अब भी आवास पूरी तरह खाली नहीं हो सका है।
अब विभाग एक बार फिर रांची जिला प्रशासन से पत्राचार कर सहयोग मांगेगा, ताकि घोड़ा को भी हटाया जा सके। इसके बाद ही आवास पूरी तरह खाली होगा और तब विभाग उसे नए आवंटी आईजी क्रांति कुमार गडिदेशी को सौंपा जाएगा।