National
पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हुए पवन कल्याण, शादी के 13 साल बाद लिया तलाक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण तथा उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अपने जीवन का एक लंबा समय साथ बिताने के बाद अलग होने का फैसला किया है।
लेखक Digital Desk57K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण तथा उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अपने जीवन का एक लंबा समय साथ बिताने के बाद अलग होने का फैसला किया है।
उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, यह निर्णय आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है। बयान में कहा गया, "अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा एक साथ बिताने के बाद हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी।"
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


