जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लाल किला बम धमाके के बाद जांच के घेरे में आए अल फलाह ट्रस्ट का इतिहास बहुत ही दागदार रहा। शिक्षण कार्यों में दखल से पहले निवेश घोटाला और बाद में विदेशों से फंडिंग तक के आरोप ट्रस्टियों पर लग चुके हैं।
फरीदाबाद के धौज में यूनिवर्सिटी का संचालन करने वाले अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन 1995 में दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर में हुआ।