जागरण संवाददाता, सोनीपत। त्योहारी सीजन में नगर निगम की अनुमति के बिना जमकर प्रचार-प्रसार हो रहा है। होर्डिंग माफिया अधिकारियों की उदासीनता का जमकर लाभ उठा रहा है। माफिया की सक्रियता और अधिकारियों की उदासीनता नगर निगम को आर्थिक चपत लगा रही है, जबकि माफिया की जेब भर रहे है।
नगर निगम ने 56 साइट चिह्नित कर रखी है, अनुमति लेकर साइटों पर होर्डिंग लगाने के बजाय शहर में अवैध तरीके से होर्डिंग्स और बैनर-पोस्टर लगे हैं। उनसे निगम को फीस के तौर पर कोई कमाई नहीं। शहर में ऐसे कई फ्लैक्स बोर्ड बनाने वाले है जो इनको शहर में लगाने की एवज में भी रुपये ले रहे हैं।