जागरण संवाददाता, मेरठ। भैयादूज पर बहनों से मिलने जाने वाले भाइयों को जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए पुलिस ने यातायात का विशेष प्लान तैयार किया है। शहर और हाईवे पर जाम के 36 प्वाइंट चिन्हित कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। नमो भारत व मेट्रो स्टेशन और बस अड्डों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगी।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी 24 घंटे जारी रहेगी। मंगलवार और बुधवार को सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक भारी कमर्शियल वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी।