National
कश्मीर में अनंतनाग के जंगलों में दिखी दुर्लभ मादा सांभर हिरण, लोगों ने कैमरे में कैद की वन्यजीव की झलक
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सिन्थन टॉप के जंगलों में एक दुर्लभ मादा सांभर हिरण देखे जाने से वन्यजीव विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ है। कश्मीर घाटी में सांभर हिरण की मौजूदगी और खासकर मादा हिर
लेखक Rahul Sharma178K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सिन्थन टॉप के जंगलों में एक दुर्लभ मादा सांभर हिरण देखे जाने से वन्यजीव विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ है। कश्मीर घाटी में सांभर हिरण की मौजूदगी और खासकर मादा हिरण का नजर आना काफी असामान्य माना जा रहा है। यह वन्यजीव सिन्थन टॉप के कश्मीर वाले हिस्से में डकसुम के नजदीक यात्रियों को दिखाई दिया।
वन्यजीव अधिकारियों के अनुसार, हिरण संभवत: अपने समूह से बिछड़ गया है। वन्यजीव वार्डन साउथ, बिजबेहाड़ा साजाद अहमद भट ने बताया कि सिन्थन टॉप का जंगल किश्तवाड़ के वन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। ऐसे में संभावना है कि यह मादा हिरण किश्तवाड़ की ओर से यहां पहुंचा हो या बेहतर आवास और भोजन की तलाश में निचले इलाकों की तरफ आया हो।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


