National
मातम में बदली दीवाली की खुशियां, दीवाली मनाने गए छात्र की दोस्तों ने की पीट-पीटकर हत्या
जागरण संवाददाता, देहरादून। दोस्तों के साथ दीपावली मनाने गए 10वीं के छात्र 15 वर्षीय अर्श अंसारी की उसके साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित उसका शव दून अस्पताल की मोर्चरी में छोड़कर फरार हो गए। सोमवार
लेखक Soban Singh167K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। दोस्तों के साथ दीपावली मनाने गए 10वीं के छात्र 15 वर्षीय अर्श अंसारी की उसके साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित उसका शव दून अस्पताल की मोर्चरी में छोड़कर फरार हो गए। सोमवार सुबह स्वजन को घटना की जानकारी मिली। पंचायतनामा में अर्श के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। पिता की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने एक किशोर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सहस्रधारा रोड स्थित केवल विहार निवासी नदीम अंसारी का बेटा अर्श एक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। दीपावली पर उसके दोस्तों ने उसे नेहरू कालोनी स्थित घर पर बुलाया था। रात को स्वजन ने फोन किया तो अर्श ने बताया कि वह दोस्तों के संग खाना खाने के बाद पटाखे फोड़ रहा है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


